Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

कुरुक्षेत्र: मंदिर के पुजारी से मारपीट के आरोपी दरगाह सेवादार का एक दिन का पुलिस रिमांड,आरोपी लड़खड़ाते हुए आया नजर

Thanesar, Kurukshetra | Jul 11, 2026

MORE NEWS

रेलवे ट्रैक, रेलगाड़ी के ट्रायल, टिकटघर, सीटिंग व्यवस्था सहित सभी सुविधाएं पूरी : सुभाष सुधा
-पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का किया निरीक्षण, 17 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक-स्टेशन का उद्घाटन
डॉ. राजेश वधवा/कुरुक्षेत्र खबरनामा 
कुरुक्षेत्र, 13 जुलाई। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में बनकर तैयार हुए एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और आधुनिक रेलवे स्टेशन का 17 जुलाई को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। स्टेशन भवन को कुरुक्षेत्र की धार्मिक विरासत के अनुसार बनाया गया है। यह कुरुक्षेत्र वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र को एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व स्टेशन की सौगात मिल रही है। यह एलिवेटेड ट्रैक न सिर्फ ट्रैफिक समस्या हल करेगा बल्कि शहर की सूरत भी बदलेगा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शनिवार को थानेसर एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व नए स्टेशन भवन का विस्तृत निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने रेलवे ट्रैक, रेलगाड़ी के ट्रायल, टिकटघर, सीटिंग व्यवस्था सहित सभी सुविधाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि शहर के बीच से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक को एलिवेटेड किया गया है। इससे 5 बड़े फाटकों पर लगने वाले जाम से हमेशा के लिए छुटकारा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि नई लाइन पर रेलगाड़ी का ट्रायल सफलतापूर्वक हो चुका है। ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित है। नए स्टेशन पर अत्याधुनिक टिकटघर, वेटिंग हॉल, सीटिंग व्यवस्था, लिफ्ट, एस्केलेटर, शुद्ध पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध है। दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के बाद कुरुक्षेत्र से नई ट्रेनों का संचालन भी शुरू होगा। इससे श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों को बहुत सुविधा होगी। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 17 जुलाई जींद के साथ-साथ हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकलव्य स्टेडियम के सामने ग्राउंड में इसी दिन विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे और वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए भी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारम्भ भी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कुरुक्षेत्र के एलिवेटिड रेलवे ट्रैक व स्टेशन का शुभारंभ करेंगे। इस ट्रैक के बनने से क्षेत्र वासियों को पांच रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इसके अलावा अत्याधुनिक सिख म्यूजियम का शिलान्यास भी करेंगे।

रेलवे ट्रैक, रेलगाड़ी के ट्रायल, टिकटघर, सीटिंग व्यवस्था सहित सभी सुविधाएं पूरी : सुभाष सुधा -पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का किया निरीक्षण, 17 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक-स्टेशन का उद्घाटन डॉ. राजेश वधवा/कुरुक्षेत्र खबरनामा कुरुक्षेत्र, 13 जुलाई। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में बनकर तैयार हुए एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और आधुनिक रेलवे स्टेशन का 17 जुलाई को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। स्टेशन भवन को कुरुक्षेत्र की धार्मिक विरासत के अनुसार बनाया गया है। यह कुरुक्षेत्र वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र को एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व स्टेशन की सौगात मिल रही है। यह एलिवेटेड ट्रैक न सिर्फ ट्रैफिक समस्या हल करेगा बल्कि शहर की सूरत भी बदलेगा। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शनिवार को थानेसर एलिवेटेड रेलवे ट्रैक व नए स्टेशन भवन का विस्तृत निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने रेलवे ट्रैक, रेलगाड़ी के ट्रायल, टिकटघर, सीटिंग व्यवस्था सहित सभी सुविधाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि शहर के बीच से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक को एलिवेटेड किया गया है। इससे 5 बड़े फाटकों पर लगने वाले जाम से हमेशा के लिए छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई लाइन पर रेलगाड़ी का ट्रायल सफलतापूर्वक हो चुका है। ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित है। नए स्टेशन पर अत्याधुनिक टिकटघर, वेटिंग हॉल, सीटिंग व्यवस्था, लिफ्ट, एस्केलेटर, शुद्ध पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध है। दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के बाद कुरुक्षेत्र से नई ट्रेनों का संचालन भी शुरू होगा। इससे श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों को बहुत सुविधा होगी। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई जींद के साथ-साथ हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकलव्य स्टेडियम के सामने ग्राउंड में इसी दिन विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे और वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए भी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारम्भ भी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कुरुक्षेत्र के एलिवेटिड रेलवे ट्रैक व स्टेशन का शुभारंभ करेंगे। इस ट्रैक के बनने से क्षेत्र वासियों को पांच रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इसके अलावा अत्याधुनिक सिख म्यूजियम का शिलान्यास भी करेंगे।

Thanesar, Kurukshetra | Jul 14, 2026

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने किया साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन, रजनीश गुप्ता अध्यक्ष व प्रो. विपिन बने महासचिव
साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र के विद्वान प्रो. लालचंद गुप्त मंगल एवं डा. जयभगवान सिंगला भी शामिल    
डॉ. राजेश वधवा/कुरुक्षेत्र खबरनामा/9467040367 
कुरुक्षेत्र, 13 जुलाई : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने संगठन को राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन किया है।
जानकारी देते हुए अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि रजनीश गुप्ता कुरुक्षेत्र को इस प्रकोष्ठ का अध्यक्ष एवं प्रो. विपिन गुप्ता भिवानी को महासचिव नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में सविता जैन गुरूग्राम, डा. संजय गोयल कैथल, विनोद गोयल हिसार, प्रो. राजेन्द्र प्रसाद गर्ग रोहतक एवं प्रो. संजय गुप्ता रोहतक को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि उनके साथ डा. नीरू मित्तल पंचकूला व खुशबू जैन हांसी को सचिव, पवन मित्तल रोहतक व प्रो. रेखा भिवानी को संगठन सचिव की जिम्मेवारी सौंपी है तथा प्रचार सचिव का कार्यभार डा. विरेन्द्र गोयल कुरुक्षेत्र को सौंपा गया है। राजेश सिंगला ने कहा कि नवगठित प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रदेशभर में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं कला प्रेमी वैश्यजनों को जोड़ा जाएगा ताकि उनकी प्रतिभाओं को समाज के माध्यम से एक मंच प्रदान किया जा सके।
सिंगला ने बताया कि इस प्रकोष्ठ के माध्यम से काव्य गोष्ठियों, कवि सम्मेलनों, पुस्तक विमोचन कार्यक्रमों, सांस्कृतिक उत्सवों, नाट्य प्रस्तुतियों तथा भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों पर आधारित विभिन्न आयोजनों का नियमित संचालन किया जाएगा। इससे समाज की नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुडने के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि कोई भी संगठन केवल सामाजिक गतिविधियों से ही नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक और वैचारिक समृद्धि से भी मजबूत बनता है। इसी सोच के अनुरूप संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों का लगातार विस्तार किया जा रहा है ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग की प्रतिभा को मंच मिल सके।
प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सक्रियता और अनुभव के बल पर साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संगठन की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रकोष्ठ समाज की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, नई पीढ़ी में सामाजिक मूल्यों के संवर्धन तथा साहित्यिक सृजन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि इस नव गठित साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन के लिए अनुभवी एवं प्रतिष्ठित बुद्धिजीवियों को प्रभारी एवं संरक्षक पद की जिम्मेवारी सौंपते हुए डा. राजेश गुप्ता सोनीपत को प्रभारी बनाया गया है तथा संरक्षक मंडल में वरिष्ठ साहित्यकार डा. मधुकांत रोहतक, प्रो. अंजना गर्ग रोहतक, प्रो. लालचंद गुप्त मंगल कुरुक्षेत्र तथा डा. जयभगवान सिंगला कुरुक्षेत्र को शामिल किया गया है। संगठन का विश्वास है कि उनके लंबे साहित्यिक अनुभव, सामाजिक सरोकारों और वैचारिक नेतृत्व से प्रकोष्ठ की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा प्रदेशभर में साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रभावी और रचनात्मक कार्यों को गति प्राप्त होगी।

फोटो परिचय : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष रजनीश गुप्ता। नवनियुक्त महासचिव प्रो. विपिन गुप्ता।

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने किया साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन, रजनीश गुप्ता अध्यक्ष व प्रो. विपिन बने महासचिव साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र के विद्वान प्रो. लालचंद गुप्त मंगल एवं डा. जयभगवान सिंगला भी शामिल डॉ. राजेश वधवा/कुरुक्षेत्र खबरनामा/9467040367 कुरुक्षेत्र, 13 जुलाई : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने संगठन को राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन किया है। जानकारी देते हुए अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि रजनीश गुप्ता कुरुक्षेत्र को इस प्रकोष्ठ का अध्यक्ष एवं प्रो. विपिन गुप्ता भिवानी को महासचिव नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में सविता जैन गुरूग्राम, डा. संजय गोयल कैथल, विनोद गोयल हिसार, प्रो. राजेन्द्र प्रसाद गर्ग रोहतक एवं प्रो. संजय गुप्ता रोहतक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ डा. नीरू मित्तल पंचकूला व खुशबू जैन हांसी को सचिव, पवन मित्तल रोहतक व प्रो. रेखा भिवानी को संगठन सचिव की जिम्मेवारी सौंपी है तथा प्रचार सचिव का कार्यभार डा. विरेन्द्र गोयल कुरुक्षेत्र को सौंपा गया है। राजेश सिंगला ने कहा कि नवगठित प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रदेशभर में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं कला प्रेमी वैश्यजनों को जोड़ा जाएगा ताकि उनकी प्रतिभाओं को समाज के माध्यम से एक मंच प्रदान किया जा सके। सिंगला ने बताया कि इस प्रकोष्ठ के माध्यम से काव्य गोष्ठियों, कवि सम्मेलनों, पुस्तक विमोचन कार्यक्रमों, सांस्कृतिक उत्सवों, नाट्य प्रस्तुतियों तथा भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों पर आधारित विभिन्न आयोजनों का नियमित संचालन किया जाएगा। इससे समाज की नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुडने के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि कोई भी संगठन केवल सामाजिक गतिविधियों से ही नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक और वैचारिक समृद्धि से भी मजबूत बनता है। इसी सोच के अनुरूप संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों का लगातार विस्तार किया जा रहा है ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग की प्रतिभा को मंच मिल सके। प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सक्रियता और अनुभव के बल पर साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संगठन की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रकोष्ठ समाज की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, नई पीढ़ी में सामाजिक मूल्यों के संवर्धन तथा साहित्यिक सृजन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि इस नव गठित साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन के लिए अनुभवी एवं प्रतिष्ठित बुद्धिजीवियों को प्रभारी एवं संरक्षक पद की जिम्मेवारी सौंपते हुए डा. राजेश गुप्ता सोनीपत को प्रभारी बनाया गया है तथा संरक्षक मंडल में वरिष्ठ साहित्यकार डा. मधुकांत रोहतक, प्रो. अंजना गर्ग रोहतक, प्रो. लालचंद गुप्त मंगल कुरुक्षेत्र तथा डा. जयभगवान सिंगला कुरुक्षेत्र को शामिल किया गया है। संगठन का विश्वास है कि उनके लंबे साहित्यिक अनुभव, सामाजिक सरोकारों और वैचारिक नेतृत्व से प्रकोष्ठ की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा प्रदेशभर में साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रभावी और रचनात्मक कार्यों को गति प्राप्त होगी। फोटो परिचय : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष रजनीश गुप्ता। नवनियुक्त महासचिव प्रो. विपिन गुप्ता।

Thanesar, Kurukshetra | Jul 14, 2026

कुरुक्षेत्र के गांव आढ़ोनी में दरगाह पर बुलडोजर चलाने के बाद प्रसासन और आरोपी के परिजनों ने क्या कहा,सुने..

कुरुक्षेत्र के गांव आढ़ोनी में दरगाह पर बुलडोजर चलाने के बाद प्रसासन और आरोपी के परिजनों ने क्या कहा,सुने..

Thanesar, Kurukshetra | Jul 13, 2026

माननीय मुख्यमंत्री
श्री एकनाथ शिंदे जी
तथा कैप्टन अभिजीत अडसुल जी
के आशीर्वाद से श्री नीरज सेठी जी, राज्य प्रमुख हरियाणा द्वारा
कमल वर्मा जी को महासचिव  जिला सोनीपत शिवसेना हरियाणा नियुक्त किया जाता है।

🙏🏻 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ कमल वर्मा जी को 🙏🏻
शिवसेना के संगठन को और अधिक मज़बूती मिले—इसी मंगलकामना के साथ।
राजीव कुमार पाल 
प्रदेश सह संघटन मंत्री एवं प्रभारी              (सोनीपत ) शिवसेना (हरियाणा )

प्रवीण चावला 
जिला अध्यक्ष (सोनीपत )
शिवसेना (हरियाणा )

🚩 जय महाराष्ट्र, जय शिवसेना! 🚩

माननीय मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी तथा कैप्टन अभिजीत अडसुल जी के आशीर्वाद से श्री नीरज सेठी जी, राज्य प्रमुख हरियाणा द्वारा कमल वर्मा जी को महासचिव जिला सोनीपत शिवसेना हरियाणा नियुक्त किया जाता है। 🙏🏻 हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ कमल वर्मा जी को 🙏🏻 शिवसेना के संगठन को और अधिक मज़बूती मिले—इसी मंगलकामना के साथ। राजीव कुमार पाल प्रदेश सह संघटन मंत्री एवं प्रभारी (सोनीपत ) शिवसेना (हरियाणा ) प्रवीण चावला जिला अध्यक्ष (सोनीपत ) शिवसेना (हरियाणा ) 🚩 जय महाराष्ट्र, जय शिवसेना! 🚩

Thanesar, Kurukshetra | Jul 13, 2026

#कुरूक्षेत्र #निजी #स्कूल #ब्लैकलिस्ट, दाखिलों पर रोक :- CM के आदेश पर बंद करने की तैयारी !
लिस्ट से जानिये कौन से स्कूल हुए  ब्लैकलिस्ट !!
#folowerseveryone #kbnindianews

#कुरूक्षेत्र #निजी #स्कूल #ब्लैकलिस्ट, दाखिलों पर रोक :- CM के आदेश पर बंद करने की तैयारी ! लिस्ट से जानिये कौन से स्कूल हुए ब्लैकलिस्ट !! #folowerseveryone #kbnindianews

Thanesar, Kurukshetra | Jul 13, 2026

कुरुक्षेत्र: मंदिर के पुजारी से मारपीट के आरोपी दरगाह सेवादार का एक दिन का पुलिस रिमांड,आरोपी लड़खड़ाते हुए आया नजर - Thanesar News