रायडीह: बैरियर बगीचा मांझा टोली में स्वशासन पढा़ शासन व्यवस्था की मजबूती को लेकर एक दिवसीय पढा़ सभा का आयोजन किया गया
Raidih, Gumla | Oct 11, 2024 राजी पड़हा भारत के मार्गदर्शन में मूली पड़हा गुमला द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय पड़हा सभा का बैरियर बगीचा मांझा टोली में संपन्न हुआ। जिसमें पड़हा गठन को लेकर चर्चा हुई और आगामी योजना की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा जिला में निवास करने वाले 12 जाति 36 कौम पड़हा शासन के अधीन है। यहां के माटी बेटी रोटी तभी सुरक्षित रहेगी जब पड़हा शासन व्यवस्था मजबूत होगी।