रायडीह: वन विभाग द्वारा हेसाग गांव में वन्य प्राणी सप्ताह पर क्विज, निबंध और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन
Raidih, Gumla | Oct 9, 2024 वन विभाग के द्वारा वन्य प्राणी सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर हेसाग गांव में वन प्राणियों के संरक्षण संवर्धन के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न विद्यालय के स्कूली छात्र छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही वन और वन्य प्राणियों की सुरक्षा और पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए वन समिति को पुरस्कार दिया गया।