रायडीह: सीलम के समीप बाइक का ब्रेक अचानक लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Raidih, Gumla | Oct 10, 2024 रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलम गांव के समीप बाइक में अचानक ब्रेक लगने से बाइक सवार रायडीह के केराडीह गांव निवासी दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों ने बताया बाइक खराब था उसमें कुछ खराबी थी। तभी सिलम के समीप बाइक में अचानक अपने से ब्रेक लग गया। दोनों युवक गुमला किसी काम से आए थे वापसी के क्रम में यह घटना घटी।