रायडीह: रमजा गांव में औषधीय वन सब्जी महोत्सव का आयोजन, 110 प्रकार की सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई गई
Raidih, Gumla | Oct 4, 2024 रायडीह प्रखंड के कोब्जा पंचायत अंतर्गत रमजा गांव में औषधि वन सब्जी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन में मिलने वाले 110 प्रकार के सब्जियों का प्रदर्शनी लगाया गया। प्रदर्शनी में कई गांव के लोग शामिल हुए। वही आयुष चिकित्सालय गुमला के द्वारा करीब 80 महिला पुरुषों को निशुल्क होम्योपैथी दवा देकर लाभ प्रदान किया गया।