कायमगंज: गांव रायपुर में तेज आंधी से दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत, पत्नी बाल-बाल बची, पीएम योजना के तहत बन रहा था मकान
नवाबगंज के गांव रायपुर निवासी 65 वर्षीय संतराम राजपूत का पीएम योजना के तहत मकान बन रहा है। देर रात तेज आंधी के कारण निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। जिसमें संतराम राजपूत दब गए और घायल हो गए।पत्नी विमला बाल-2 बच गई।उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।सभासद शिवमंगल सिंह गौर ने तहसीलदार को जानकारी दी।