बरेली: कोचिंग के लिए निकला 17 साल का हार्दिक लापता, बरेली में हड़कंप, पुलिस कर रही है CCTV खंगालने
बरेली के सुभाष नगर से 17 वर्षीय हार्दिक यादव 28 अप्रैल की शाम कोचिंग के लिए निकला, लेकिन न कोचिंग पहुंचा और न घर लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। छात्र की तलाश में CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।