जांजगीर: शील साहित्य परिषद सभा भवन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके कराटे खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
जांजगीर स्थित शील साहित्य परिषद सभा भवन में कराटे खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को “उपलब्धि सम्मान ” मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह में खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।