चीनोर: ग्वालियर में चोरी की वारदात को अंजाम देने आए पारदी गिरोह को घाटीगांव पुलिस ने पकड़ा
ग्वालियर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने आए एक शिवपुरी के पारदी गिरोह को घाटीगांव थाना पुलिस ने पकड़ा है। गिरोह के तीन सदस्यों को पकडने के साथ उनसे पारदियों के औजार व चोरी में उपयोग होने वाले हथियार मिले हैं।पकड़े गए चोर शिवपुरी के रहने वाले हैं और उनके निशाने पर एक दर्जन से ज्यादा घर और प्रतिष्ठान थे।