तुलसीपुर: पचपेड़वा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में एक अभियुक्त को त्रिकोलिया से किया गिरफ्तार
25 मई रविवार लगभग 5:30 बजे थाना पचपेड़वा पुलिस ने पाक्सो एक्ट के अभियुक्त को त्रिकोलिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया वांछित अभियुक्त राहुल यादव पुत्र राम सागर यादव उर्फ कुन्नू निवासी का ग्राम त्रिकोलिया थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को उसके घर के सामने से गिरफ्तार किया गया है,जिसे विधिक कार्रवाई कर न्यायालय रवाना किया गया है।