बख्तियारपुर: चाकदौलत गांव के पास मकई के खेत में मिला एक व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चाकदौलत गांव के पास बुधवार को NH-31 किनारे मकई के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने खेत में शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान सालिमपुर थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय शिवसत्य कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के