कटनी नगर: वृद्ध महिला की मृत्यु के बाद परिजनों ने पूरा किया देहदान का संकल्प, शिवनगर की थीं निवासी
शिवनगर निवासी कलाबाई पति कोदूलाल कुशवाहा 71 वर्ष का आज गुरुवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया कलाबाई ने अपने जीवित अवस्था में देहदान का संकल्प लिया था जिसे उनके परिजनों ने पूरा किया और शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उनके शव को मेडिकल कॉलेज जबलपुर के सुपुर्द किया जाएगा। आज गुरुवार दोपहर 2:20 मिनट पर वृद्ध महिला की मृत देह को जबलपुर ले जाया गया।