सहारनपुर: मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में 1188 विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, 613 करोड़ की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री द्वारा सहारनपुर मण्डल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा और नए कार्यों की योजना पर बैठक बुधवार दोपहर 3:30 बजे आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने सांसदों और विधायकों से कहा कि वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के प्रस्तावित विकास कार्यों की प्राथमिकता निर्धारण तुरंत करें और यदि कोई संशोधन या सुझाव हो तो तत्काल उपलब्ध कराएँ।