मैनपुरी: करहल क्षेत्र में सड़क पार कर रहे किसान को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
करहल थाना क्षेत्र के नगला रते निवासी सुरेश पुत्र गंगा सिंह खेत से काम करके अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी जलालपुर के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार में उनको टक्कर मार दी टक्कर लगने से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां उनके शव का पीएम किया जा रहा है।