टिकारी: उसरी: हत्या के प्रयास में आरोपित पति-पत्नी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में
Tikari, Gaya | May 27, 2026 पंचानपुर थाना क्षेत्र के उसरी से पुलिस ने हत्या के प्रयास में नामजद पति पत्नी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद दास व उसकी पत्नी दुर्गा देवी से हुई है। जिसके खिलाफ बिगनी देवी ने बकाया पैसा मांगने के क्रम में लोहे के रोड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। SHO ने बताया कि गिरफ्तार दम्पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।