पूरनपुर: मोहल्ला कायस्थान में पुलिस के सामने हुई मारपीट, चार लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान वार्ड नंबर 02 निवासी आशीष गुप्ता ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आशीष गुप्ता ने बताया कि संजीव कुमार उर्फ संजय जायसवाल, उनके पुत्र अनमोल और कार्तिक तथा विमल जायसवाल निवासी मोहल्ला कायस्थान पुरानी रंजिश मानते हैं और आए दिन गाली-गलौज करते रहते हैं।