पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र से एक अभ्यर्थी गिरफ्तार, सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किया गया बरामद
शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर 2:12 पर मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि 28 जून को शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किया ग