महाराजा कृष्ण सिंह जूदेव पूर्व सांसद (भिंड- दतिया) की 98 वीं जयंती दिनांक 23 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक स्मृति सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। शनिवार को महाराजा अरुणादित्य देव एवं युवराज श्री ह्र्दयस्थदेव ने ग्राम पंचायत अगोरा की आदिवासी बस्ती शंकरगढ़ पहुंच कर आदिवासी परिवारों की महिलाओं, पुरुषों व बच्चों से मुलाक़ात की और गर्म वस्त्र बाँटे.