सिमडेगा: सिमडेगा-रांची मार्ग पर आरानी जंगल में सड़क हादसे में युवक की मौत, विधायक ने शव को अस्पताल पहुंचाया
सिमडेगा रांची मार्ग आरानी जंगल में शुक्रवार को 11:00 बजे ट्रक की चपेट में आने से जलडेगा के लंबोई गांव निवासी नेशनल जयंत तोपनो नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चालक को हल्की चोट लगी। रास्ते से गुजर रहे सिमडेगा विधायक भूषण बाङा को नजर पड़ी तब इसकी सूचना पुलिस को दिया और पुलिस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भिजवाए।