बुधवार को कमिश्नरेट प्रयागराज में सहायक पुलिस आयुक्त का स्थानांतरण किया गया। इसी क्रम में करछना सहायक पुलिस आयुक्त वरुण कुमार त्रिपाठी का स्थानांतरण करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त अपराध कानून व्यवस्था भेज दिया गया। वही सहायक पुलिस आयुक्त हडि़या रहे सुनील कुमार सिंह को करछना में तैनाती की गई। जिसका वीडियो शाम 6:30 बजे करीब सामने आया।