केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की गुना में शुरू हुई 'समृद्ध ग्राम' पहल बनी दुनिया के लिए मिसाल
WSIS Prizes 2026 में Global Winner बना भारत का Phygital मॉडल, जेनेवा में मिला सर्वोच्च वैश्विक सम्मान
सिंधिया बोले - 'भारत के वैश्विक सफर में एक और स्वर्णिम उपलब्धि', गुना के उमरी गाँव से हुई थी पहल की शुरुआत
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना के उमरी गाँव से शुरू हुई 'समृद्ध ग्राम: भारतनेट द्वारा सक्षम एकीकृत फिजिटल सेवा वितरण मॉडल' ने वैश्विक स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। दूरसंचार विभाग (DoT) की इस महत्वाकांक्षी पहल को World Summit on the Information Society (WSIS) Prizes 2026 में Action Line C6 – Enabling Environment श्रेणी में Global Winner (प्रथम स्थान) घोषित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान स्विट्जरलैंड के जेनेवा में आयोजित WSIS Forum 2026 के दौरान प्रदान किया गया।
डिजिटल इंडिया' विजन को मिली वैश्विक मान्यता : सिंधिया*
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर लिखा कि यह "भारत के वैश्विक सफर में एक और स्वर्णिम उपलब्धि" है। उन्होंने कहा कि DoT की 'समृद्ध ग्राम' Integrated Phygital Services परियोजना को ITU द्वारा WSIS Prizes 2026 में Global Winner घोषित किया जाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'समावेशी डिजिटल इंडिया' और 'विकसित भारत' के विजन की वैश्विक स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, समावेशी कनेक्टिविटी और नागरिक-केंद्रित डिजिटल नवाचार में भारत के बढ़ते वैश्विक नेतृत्व को भी रेखांकित करता है।
उमरी गाँव से हुई थी इस वैश्विक पहल की शुरुआत*
'समृद्ध ग्राम' पहल का पहला समृद्धि केंद्र मध्य प्रदेश के गुना जिले के उमरी गाँव में स्थापित किया गया था, जिसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था। भारतनेट की हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पर आधारित यह मॉडल स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन, ई-गवर्नेंस, टेलीमेडिसिन, स्मार्ट क्लासरूम, ई-कॉमर्स, FTTH तथा सार्वजनिक Wi-Fi जैसी अनेक डिजिटल सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध करा रहा है।
ग्रामीण भारत के डिजिटल परिवर्तन का सफल मॉडल*
यह मॉडल ग्रामीण नागरिकों को सरकारी एवं डिजिटल सेवाओं तक सरल और त्वरित पहुँच उपलब्ध कराने के साथ-साथ समय और लागत की बचत, डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी सृजित कर रहा है। आज गुना का उमरी गाँव ग्रामीण डिजिटल परिवर्तन के एक सफल और वैश्विक मॉडल के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।
उमरी गाँव के नागरिकों और पूरी टीम को दी बधाई*
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए दूरसंचार विभाग, भारतनेट से जुड़े सभी अधिकारियों, सहयोगी संस्थाओं तथा उमरी गाँव के नागरिकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 'समृद्ध ग्राम' मॉडल आने वाले समय में देश के हजारों गाँवों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाते हुए 'विकसित भारत' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jyotiraditya M Scindia Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Gwalior Commissioner