नवाबगंज: सफदरगंज चौराहा स्थित लखनऊ-आयोध्या हाईवे पर तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर खड़ी बस से टकराई, चालक हुआ चोटिल
सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग सफदरगंज चौराहा पर दिल्ली से बिहार जा रहे खगड़िया निवासी करीब 40 वर्गीय राम वर्मा पुत्र रंजीत वर्मा रविवार करीब 4:00 बजे अचानक अनियंत्रित होकर उनकी थार चौराहे पर खड़ी एक बस से जा टकराई जोरदार टक्कर होने की वजह से थार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में राम वर्मा भी चोटिल हो गए।