शिवगंज: तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौके पर हुई मौत
जिले के जावाल-कैलाशनगर मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बारलूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिठुड़ा निवासी रमेश कुमार बाइक से आंबेडकर सर्किल से कैलाशनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जावाल-कैलाशनगर रोड पर सामने से आ रहे एक वाहन को देखकर