राजातालाब: कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने रैली निकालकर प्लास्टिक के प्रति लोगों को किया जागरूक
वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय सीरिहिरा के छात्रों ने बुधवार को 11 बजे एक विशेष पहल की। उन्होंने क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली का उद्घाटन एडीओ पंचायत धनंजय कुमार ने किया। छात्रों ने लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।