फुल्लीडूमर: खेसर, फुल्लीडुमर समेत कई गांवों में वट सावित्री पूजा को लेकर सुहागिन महिलाओं की लगी रही भीड़
प्रखंड के विभिन्न गांव में बट सावित्री पूजा बड़ी ही धूमधाम से की गई। पति की दीर्घायु एवं मंगल कामना को लेकर सुबह से ही सुहागिन महिलाएं पूजा की तैयारी में जुट गई। जहां डलिया में फल, फूल, पुष्प,पकवान आदि लेकर नए परिधान में सज-धजकर तैयार हो गई। सोमवार की सुबह 11 बजे सभी अपने-अपने नजदीकी वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना की। पूजा को लेकर सुहागिनों में उत्साह देखा गया