बड़वानी मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जिले के ग्राम कासेल में पूर्व गृहमंत्री और विधायक बाला बच्चन के गृहग्राम पहुंचकर उनकी बेटी प्रेरणा बच्चन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।सिंगार ने शोक व्यक्त करने के बाद मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मीडिया से चर्चा की इस दौरान बड़वानी विधायक राजन मंडलोई व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।