हज़ारीबाग: बड़ा बाजार में अग्निकांड: ₹42 लाख का नुकसान, क्यूरिक्स फार्मा जलकर राख
हजारीबाग के बड़ा बाजार स्थित सरदार चौक में देर रात भीषण आग लगने से “क्यूरिक्स फार्मा” दवा दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। रात 12 बजे लगी आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट कारण माना जा रहा है। लगातार तीसरी घटना से व्यापारियों में दहशत है।