तिलहर: निगोही में ऑपरेशन के बाद महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार ने लगाया जाम, पुलिस सीओ सदर ने दी जानकारी
दरअसल निगोही थाना क्षेत्र में ऑपरेशन के बाद महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ और हंगामा किया। उसके बाद शव रख कर सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकार सदर प्रियंक जैन मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को शांत कराया।