एटा: कोतवाली नगर क्षेत्र में दुकान कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, गुड मार्केट में हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
एटा शहर के घंटाघर मार्ग स्थित गुड मार्केट में एक दुकान के कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई है।यह विवाद सुभाष मूर्ति के समीप एक दुकान को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि दुकान के संबंध में करीब 18 लाख रुपये के लेन-देन का मामला भी सामने आया है।