बारां: शहर के मेला ग्राउंड में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर और चाकू से गोदकर हत्या, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
Baran, Baran | Nov 5, 2025 शहर के मेला ग्राउंड क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को पुरानी रंजिश को लेकर हिस्ट्रीशीटर की गोली मारने के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार ओढपुरा निवासी शाहरुख पुत्र उस्मान मंगलवार रात को तालापाड़ा में एक जगह पर खड़ा हुआ था इस दौरान वहा आरोपी सद्दाम व उसके साथियो ने चाकू से वार किए।