मुज़फ्फरनगर: पेट दर्द का बहाना बनाकर आरोपी फरार, दरोगा को धक्का देकर लूटी पिस्टल, पुलिस पर की फायरिंग
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र में पुलिस हिरासत से आरोपी मंजीत उर्फ काला ने पेट दर्द का बहाना बनाकर फरार होने की कोशिश की। उसने दरोगा को धक्का देकर सरकारी पिस्टल छीन ली और खेतों में भाग गया। घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल हालत में उसे दबोचकर हथियार बरामद किया और अस्पताल में भर्ती कराया।