सदर: रामनगर स्थित 36वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण, ट्रैफिक बूथ का हुआ उद्घाटन
Sadar, Varanasi | Jun 19, 2026 रामनगर स्थित 36वीं वाहिनी पीएसी परिसर में शुक्रवार को नवसृजित आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण और नवनिर्मित ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन डीआईजी पीएसी वाराणसी अनुभाग मनोज कुमार सोनकर ने किया। इस दौरान 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी और 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर के बीच मैत्री बास्केटबॉल मैच खेला गया, जिसमें 34वीं वाहिनी ने 46-14 से जीत दर्ज की।