कर्वी: तरौंहा के अंबिकाकुंज निवासी ने 93 वर्षीय मां को बंधक बनाने और धोखाधड़ी कर जमीन लिखवाने का आरोप भाइयों पर लगाया
कर्वी तरौंहा के अंबिका कुंज निवासी व्यक्ति मइया दीन ने अपने भाइयों पर 93 वर्षीया मां गेंदिया को बंधक बनाकर रखना और सारी जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। अन्य की फरियाद लेकर आज शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है। पीड़ित ने बताया कि उसके भाइयों ने उनकी वृद्ध मां के साथ धोखाधड़ी कर उनकी सारी जमीन अपने नाम लिख लिया है।