फतेेहपुर: बाराबंकी में चला बुलडोजर, ग्राम समाज की 0.887 हेक्टेयर जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा
बाराबंकी में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर एक बार फिर गरजा है। फतेहपुर उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम अमरसड़ा में बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने ग्राम समाज की लगभग 0.887 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।