रसूलाबाद: बंदरहा में 78 साल बाद भी पांडु नदी पर स्थाई पुल का इंतजार, जर्जर अस्थाई पुल से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे ग्रामीण
रसूलाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत मिर्जापुर लकोठिया के मजरा बंदरहा में पांडु नदी पर स्थाई पुल न होने से करीब 12 गांवों के हजारों ग्रामीण आज भी लकड़ी और बांस के बने जर्जर अस्थाई पुल से आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल न होने पर तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए करीब 11 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों