देहरादून: 14 हजार से अधिक स्कूलों के बंद होने के मामले में कांग्रेस ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार
उत्तराखंड में 14 हजार से अधिक स्कूलों को बंद करने के मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो स्कूलों में छात्र संख्या लगातार गिर रही है उसके लिए पूर्ण रूप से प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है