देहरादून: कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कांग्रेस मुख्यालय में कहा- सरकार चारधाम यात्रा को स्थगित करे
उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने प्रदेश सरकार से चारधाम यात्रा को तत्काल स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने राज्य में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है, ऐसे में मुख्यमंत्री को इसका गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए।