देहरादून: आशारोड़ी के पास तड़के सुबह सड़क हादसा, ट्रोले और कार की टक्कर में चार की मौत, एक घायल
देहरादून के थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में आशारोड़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सहारनपुर से देहरादून आ रही कार सीमेंट से भरे ट्रोले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को 108 एंबुलेंस से कोरोनेशन और दून अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अंकुश, पारस, अंकित और नवीन को मृत घोषित कर दिया।