चित्रकूट कर्वी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिलौरा के कटरा गूदर में आई बाढ़ से ग्रामीण बेघर सरकारी सहायता का कर रहे इंतजार चित्रकूट कर्वी तहसील क्षेत्र के डिलौरा ग्राम पंचायत के कटरा गूदर गांव में मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित सैकड़ो ग्रामीण सरकारी सहायता और राहत सामग्री का इंतजार कर रहे हैं ग्रामीणों का आरोप है की बाढ़ की मार झेलने के बाद भी जरूरतमंद परिवारों तक न तो पर्याप्त राहत सामग्री पहुंची और न ही सरकारी सहायता बाढ़ के पानी ने लोगों की मुश्किलें पहले ही बढ़ा दी है अब रहने की व्यवस्था, राशन और जरूरी समाग्री की कमी से ग्रामीणों के सामने संकट खड़ा हो गया है बाढ़ से प्रभावित आधा सैकड़ा ग्रामीण महिलाएं आज मंगलवार की सुबह 10 बजे जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा है और सरकार से बाढ़ से हुए क्षति का आंकलन कर सरकारी सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराए जाने मांग की है आप भी सुने क्या कहना है जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आई ग्रामीण महिलाओं का
Karwi, Chitrakoot | Sep 15, 2026