शिवपुरी नगर: अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, नशा मुक्ति वाहन को दिखाई हरी झंडी
अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।