बोध गया: बोधगया में लावारिस हालत में मिली महिला, अपनी पहचान बताने में असमर्थ
गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र से एक महिला लावारिस हालत में मिली है। महिला अपनी पहचान बताने में असमर्थ है, जिससे उसकी शिनाख्त को लेकर पुलिस को परेशानी हो रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने रविवार सुबह करीब 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है, लेकिन वह अपना नाम-पता तक स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है।