कलान: मिर्जापुर सहकारी समिति पर डीएपी के वितरण में दबंगों का कब्जा, पुलिस ने एक किसान पर बरसाए थप्पड़
मिर्जापुर-शाहजहांपुर। ब्लॉक मुख्यालय की साधन सहकारी समिति में डीएपी खाद लेने गये किसानों को खाद तो नहीं मिल सकी। लाइन में बैठे किसानों को पुलिस के थप्पड़ जरूर मिल गये। पुलिस की पिटाई और समिति के सचिव की मनमानी से आक्रोशित किसान गुरुवार की दिन 3 बजे फिर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हॉइवे पर आ गये। जिन्हें पुलिस ने डंडे फटकार कर भगा दिया।