लाडपुरा: जोधपुर और उदयपुर में रेजिडेंट डॉक्टरों की मौत के मामले में कोटा के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Ladpura, Kota | Jun 20, 2025 जोधपुर और उदयपुर के रेजिडेंट डॉक्टर की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर कोटा मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (RDA) में गुस्सा है। विरोध में कोटा मेडिकल कॉलेज से जुड़े एमबीएस, जेकेलोन, एसएसबी, न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, रामपुरा हॉस्पिटल के 600 के करीब रेजिडेंट शुक्रवार को दोपहर 12 बजे काली पट्टी बांध कर काम कर रहे है।