लाडपुरा: जिले में बारिश के चलते कोटा बैराज का एक गेट खोला गया, 3723 क्यूसेक पानी की हुई निकासी
Ladpura, Kota | Jun 20, 2025 मानसून की एंट्री के साथ ही प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। कोटा में आज तीसरे दिन भी अल सुबह शहर के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश हुई। मौसम में हुए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया।