लाडपुरा: बोरखेड़ा में ब्याजखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने आत्महत्या की, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | Jun 20, 2025 बोरखेड़ा में आत्महत्या का सनसनीखेज मामला, मृतक दे चुका था 20 लाख फिर भी नहीं रुका उत्पीड़न कोटा जिले के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान दुष्यंत पाण्डे निवासी देवाशीष के रूप में हुई है।