मानिकपुर: मानिकपुर बराह माफी में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ
चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र के बराह माफी गांव में बुधवार सुबह 11 बजे श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा व्यास आचार्य रवि शास्त्री जी महाराज ने भागवत महात्म्य की कथा सुनाई। मुख्य श्रोता प्रभावती व बलराम पाण्डेय रहे। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन में घनश्याम पाण्डेय सहित कई व्यवस्थापक मौजूद रहे।