इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप से एक बेहद भावुक दृश्य सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अचानक आई भीषण बाढ़ के दौरान तेज़ बहाव में फंसे एक बाघ की मदद के लिए एक सुमात्रा हाथी आगे बढ़ता दिखाई दिया।
यह वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और जानवरों की संवेदनशीलता व सह-अस्तित्व की भावना की चर्चा हो रही है। हालांकि, वायरल वीडियो के स्थान, समय और इसमें किए जा रहे दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
#indonesianews #aajkitaazakhabar #latestnewsindia