पनागर: परियट कलारी के पीछे जुए का खेल, पुलिस ने जुआरियों को पकड़ा, 4 गिरफ्तार
पनागर थानांतर्गत परियट शराब की दुकान के पीछे अपनी 'किस्मत' चमकाने निकले चार जुआरियों को उस वक्त जोर का झटका लगा, जब पुलिस ने उनके 'दांव' पर पानी फेर दिया। दरअसल मंगलवार सुबह 10 बजे परियट कलारी के पीछे ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे राहुल सोनी, केशव लकी, दीन बहादुर और गोविंद बर्मन को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। ये चारों