ARTO के घर विजिलेंस का छापा: 1.62 करोड़ कैश, 13 किलो सोना और 35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
उ.प्र सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में आगरा के तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर दो दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान टीम को करीब 1.62 करोड़ रुपए नकद,13 किलो सोना,9 किलो चांदी और करोड़ों रुपये के निवेश व संपत्तियों के दस्तावेज मिले।विजिलेंस ने बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 35 करोड़ रुपए आंकी है।