अगिआंव: अगियांव के खरैचा में पुलिस ने दर्जनों जगहों पर चलाया छापेमारी अभियान
अगियांव के खरैचा मुसहरटोली में रविवार के साम 4 बजे अबैध शराब के विरुद्ध गड़हनी पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी प्रभारी थानाध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में चलाया गया। छापेमारी अभियान के दौरान शराब बनाने को ले दर्जनों जगहों पर डाले गए महुआ पॉस को जमीन से निकालकर पुलिस ने विनष्ट कर दिया। पुलिस को देख सभी धंधेबाज घर छोड़ फ़रार हो गए।